प्रदेश में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरूआत हुई, मुख्यमंत्री ने किया श्रमदान

जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर में मालवीय नगर पुलिया के पास स्वयं श्रमदान कर प्रदेश में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आमजन को जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था, जिसके सार्थक परिणाम हम सभी को देश में दिख रहे हैं। इसी क्रम मेें प्रदेशभर में आज से ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े की शुरूआत की जा रही है। जिसके तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सामूहिक जन भागीदारी के श्रमदान के माध्यम से गांवों एवं शहरों में सफाई तथा स्वच्छता का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं स्वस्थता एक दूसरे के पर्याय हैं। जिस जगह स्वच्छता रहती है, वहां स्वस्थता अवश्य होगी। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण स्वच्छता बिना जन सहयोग के संभव नहीं है। ऐसे में हम सभी स्वच्छता के विजन को ध्यान में रखते हुए अपने नागरिक कर्तव्य निभाकर इस अभियान का हिस्सा बनें।

सफाई मित्र स्वच्छता के प्रहरी
शर्मा ने कहा कि इस महा अभियान में सफाई मित्र स्वच्छता के प्रहरी हैं। उनका बेहतर स्वास्थ्य एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सभी प्रण लें कि हम न केवल अपने घरों को बल्कि देश एवं प्रदेश को स्वच्छ बनाएंगे। साथ ही, स्वच्छ तथा स्वस्थ भारत बनाने की दिशा में मिलकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान की संकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए कृत संकल्पित है। हमारी सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान, बिजली-पानी की आपूर्ति के लिए आवश्यक कदम सहित विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजस्थान में न केवल 7 करोड़ पौधे प्रदेशभर में लगाए हैं बल्कि मानसून की मेहरबानी एवं राज्य सरकार के प्रयासों से बड़ी संख्या में पौधे जीवित हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी सामाजिक सरोकारों के काम को सभी के सहयोग से लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

रिसाइकिल एप से निगम करेगा सूखा कचरा श्रेणीवार एकत्रित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों को आयुष्मान कार्ड वितरित कर सम्मानित भी किया। इस दौरान महिला सफाई मित्र ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा। शर्मा ने नगर निगम की ‘रिसाइकिल’ एवं ‘जयपुर 311’ एप्स का बटन दबाकर शुभारंभ किया। उन्होंने इन दोनों एप्स का पोस्टर विमोचन भी किया। ‘रिसाइकिल एप’ के माध्यम से नगर निगम द्वारा सूचना प्राप्त होने पर अब घर से ही सूखा कचरा श्रेणीवार एकत्रित किया जाएगा। साथ ही, घर पर ही निगम द्वारा ऑनलाइन भुगतान भी किया जाएगा। नगर निगम संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए शहरवासी जयपुर 311 एप का प्रयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया तथा निगम द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, उप महापौर पुनीत कर्णावत, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा सहित जयपुर नगर निगम एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने गोविन्ददेवजी मंदिर में किए तुलसी पौधे वितरित
शर्मा मंगलवार को जयपुर के आराध्य श्री गोविन्द देवजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत ने श्री शर्मा को गोविन्ददेवजी का चित्र भी भेंट किया। वहां उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं को तुलसी के पौधे भी वितरित किए। इस दौरान विधायक बालमुकुन्दाचार्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति