अब आतिशी ने पेश किया दिल्ली में सरकार बनाने का दावा

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर सुबह विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसमें आतिशी का नाम केजरीवाल ने खुद मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया। आतिशी केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद साथियों में से एक बताई जाती हैं। आबकारी नीति मामले में केजरीवाल के जेल जाने के बाद आतिशी ने सबसे ज्यादा 13 मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने कहा, “केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा पिछले दो साल से लगातार दुष्प्रचार कर रही है, लेकिन आज तक उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। भाजपा ने हमारी पार्टी पर कई तरह के फर्जी आरोप लगाए। हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को पिछले छह महीने तक जेल में रखा गया।”बता दें कि शराब घोटाले में सीबीआई वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा कि अब वह जनता की अदालत जाएंगे। जनता चाहेगी, तभी वह सीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। इसके साथ ही उन्होंने नवंबर में ही दिल्ली का चुनाव कराये जाने की मांग की थी।

मंगलवार सुबह विधायक दल की बैठक में केजरीवाल ने आतिशी का नाम सीएम पद के लिए प्रस्तावित किया। इसके बाद, आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल की तारीफ की। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि उन्हें कोई बधाई न दें, क्योंकि आज वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर लगातार केजरीवाल को परेशान कर रही है। पिछले छह महीने से केजरीवाल सलाखों के पीछे थे और आज भी भाजपा के खिलाफ आप की लड़ाई जारी है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति