हरियाणा के भिवानी में अमित शाह ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए राहुल बाबा झूठ बोलने की एक बड़ी मशीन बताया

भिवानी
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के भिवानी में गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा जम्मू-कश्मीर में राहुल बाबा ने उमर अब्दुल्ला के साथ गठबंधन किया है। उनका कहना है कि वे चुनाव के बाद सारे आतंकवादियों को छोड़ देंगे, पाकिस्तान के साथ वार्ता करेंगे और आतंकवाद के कारण प्रतिबंधित संस्थाओं से प्रतिबंध हटा लेंगे। राहुल बाबा सुन लो हमारी बात, जब तक ऊपर पीएम मोदी बैठे हैं और बीजेपी है तब तक कश्मीर के ऊपर आंख उठाकर भी कोई देख नहीं सकता…. राहुल गांधी हम तो वो पार्टी हैं, जो मानती है कि पाकिस्तान वाला कश्मीर भी भारत का है।

शाह ने कहा राहुल बाबा झूठ बोलने की एक बड़ी मशीन है।मैं पूछना चाहता हूं कि राहुल बाबा आप हरियाणा के चुनाव से पहले स्पष्ट करिए कि कश्मीर में धारा 370 हटाने का जो काम हुआ, वो अच्छा हुआ या बुरा?वो संसद में कहते हैं कि अयोध्या में SP के सांसद जीत गए।वो कहते हैं कि हमने अयोध्या के मकसद को हरा दिया।मैं कहना चाहता हूं कि बाबर ने अयोध्या में राम मंदिर तोड़ा था, तो हमारा मकसद था वहां राम मंदिर बनाना।मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमिपूजन भी किया और भव्य मंदिर का निर्माण कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "अग्निवीर योजना पर भी कांग्रेस वाले विशेषकर राहुल बाबा राजनीति कर रहे हैं, अफवाह फैला रहे हैं। जब मैंने यहां के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी से कहा कि भारत सरकार के गृह विभाग ने, देश भर की पुलिस ने अग्निवीरों को 20% रिजर्वेशन दिया है, मगर आप अलग से क्या करोगे। तो इन्होंने कहा कि हरियाणा के जितने भी अग्निवीर हैं, उन सभी को मैं हरियाणा में सरकारी नौकरी दूंगा। मैं हरियाणा के युवाओं से कहना चाहता हूं कि ये हुड्डा एंड कंपनी झूठ फैला रहे हैं कि अग्निवीर का बाद में क्या होगा…मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि हरियाणा के एक भी अग्निवीर को अगर वापस आना पड़ता है, तो वो नौकरी के बगैर नहीं रहेगा इसकी जिम्मेदारी भाजपा की है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति