उद्धव सेना के संजय राउत का बड़ा दावा- राहुल गांधी की जान को खतरा, हो रही है साजिश

नई दिल्ली
शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार को राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचे जाने और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया तथा राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिव सेना के जनप्रतिनिधियों की ओर से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणियों की निंदा की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने गांधी के खिलाफ सत्तारूढ़ दलों के नेताओं की टिप्पणियों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ‘चुप्पी’ पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, ‘दिल्ली, लखनऊ और महाराष्ट्र के लोग वही भाषा बोल रहे हैं, जैसे कि उनका (गांधी) हश्र उनकी दादी (इंदिरा गांधी) और उनके पिता (राजीव गांधी) की तरह होगा। गृह मंत्री और प्रधानमंत्री कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, इसका मतलब है कि वे ऐसी टिप्पणी करने वाले लोगों के साथ हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हम इसकी (गांधी पर टिप्पणी) और इन दोनों नेताओं (प्रधानमंत्री और गृह मंत्री) की चुप्पी की भी निंदा करते हैं। वह (राहुल) विपक्ष के नेता हैं और उन्हें कैबिनेट रैंक प्राप्त है। जब आपकी पार्टी के लोग उन पर हमला करने की बात करते हैं और आप (प्रधानमंत्री और गृह मंत्री) चुप रहते हैं।’

शिव सेना के राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।’ उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी के खिलाफ साजिश हो रही है और उनकी जान को खतरा है। कुछ लोग उन पर हमला करने की सोच रहे हैं।’ भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे ने कहा है कि गांधी की जुबान दाग दी जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने आरक्षण के बारे में जो कहा है वह खतरनाक है।

बुलढाणा से शिव सेना विधायक संजय गायकवाड़ ने आरक्षण को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी के लिए उनकी जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। अमेरिका की अपनी हालिया यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों से कहा था कि कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे। उन्होंने कहा था, ‘फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है।’

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति