छत्तीसगढ़-जशपुर में भाइयों और पडोसी ने की थी युवक की हत्या

जशपुर.

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना अंतर्गत श्रीटोली में मिले सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने मात्र कुछ ही दिनों में चौंकाने वाला खुलासा किया। इस हत्या के पीछे मृतक के दो मौसेरे भाई, एक सगा भाई और एक पड़ोसी का हाथ पाया गया। हत्या का मुख्य कारण आपसी झगड़ा और जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि 12 अगस्त को श्री टोली के चोरहागढ़ा जंगल में एक व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद की गई थी।

मृतक की पहचान अभिषेक लकड़ा (30) के रूप में की गई, जो कांसाबेल थाना क्षेत्र का निवासी था। अभय एक्का और अन्य तीन लोगों ने मिलकर खौफनाक साजिश रची थी। पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक के साथ उसका मौसेरा भाई अभय एक्का और अन्य तीन लोगों ने मिलकर खौफनाक साजिश रची थी।

हत्या की वजह
आरोपियों ने स्वीकार किया कि अभिषेक शराब के नशे में आए दिन अपने परिवार वालों से झगड़ा करता था और उसकी वजह से परिवार में तनाव बना रहता था। जमीन के विवाद ने इस तनाव को और बढ़ा दिया। अंततः आरोपियों ने प्लान बनाकर 11 सितम्बर की रात अभिषेक को जंगल में ले जाकर पहले उसका गला घोटा और फिर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया। डॉग स्क्वाड, एफएसएल टीम और सायबर सेल ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए सभी प्रयास किए। मृतक के टैटू के जरिए उसकी पहचान की गई, और अंततः आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने अपनी योजना को काईम पेट्रोल देखकर प्रेरित किया था। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मारूति वेन, चाकू, रस्सी, मृतक का मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया गया। इस मामले को सुलझाने में शामिल 'स्पेशल 72' टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति