छत्तीसगढ़-दुर्ग में भिलाई स्टील प्लांट की इकाइयों का केन्द्रीय इस्पात मंत्री कुमारस्वामी ने लिया जायजा

दुर्ग.

दुर्ग में केन्द्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी आज भिलाई स्टील प्लांट के दौरे पर पहुंचे। जहां उत्पादन और अलग अलग इकाइयों का जायजा लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संयंत्र के भीतर आयोजित विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए। इसके बाद इस्पात भवन में अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के पश्चात इस्पात मंत्री ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता पखवाड़ा के तहत श्रमदान भी किया।

इस मौके पर केंद्रीय इस्पात मंत्री के सेल चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश,दुर्ग सांसद विजय बघेल और बीएसपी के निदेशक अनिर्बान दास गुप्ता,के साथ अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठन के लोगो मौजूद थे। केंद्रीय इस्पात मंत्री ने इस्पात भवन में बीएसपी के विभिन्न संगठनों के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुने। केंद्रीय इस्पात मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि आज लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस दिन भिलाई स्टील प्लांट का दौरा कर रहा हू। कई राज्यों में सेल की इकाइयों का दौरा कर रहा हूं इसी कड़ी में भिलाई स्टील प्लांट भी पहुंचा।भिलाई स्टील प्लांट में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से बहुत खुश हूं। 1959 में स्थापित यह प्लांट देश की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था में अपना अहम योगदान दे रहा है।संयंत्र से होने वाले जीएसटी के भुगतान से केंद्र सरकार को लाभ प्राप्त हो रहा है।इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी लेने के बाद में कई इस्पात संयंत्र का दौरा कर चुका हूं।FSNLऔर HSCL सहित तमाम सेल की इकाइयों की बैठक लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति