राजस्थान-जयपुर में एमएनआईटी के 18वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

जयपुर।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) के अठारवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई और संस्थान के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। इस अवसर पर श्रीमती मुर्मु ने 20 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया और इस मौके संस्थान ने 1361 विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचईडी एवं एमबीए की डिग्रियां प्रदान की।

समारोह में श्रीमती मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि समारोह में उन्होंने 20 स्वर्ण पदक प्रदान किए उनमें 12 पदक बेटियों ने हासिल किए और संस्थान में कुल पदकों में 29 प्रतिशत बेटियों ने प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि महिलाओं को समान अवसर मिलनेे पर वे अधिक उत्कृष्टता हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान की विद्यार्थी (एक बेटी) को प्लेसमेंट में सबसे अधिक पैकेज मिला है। उन्होंने इन बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुसंधान और विकास में उनकी भागीदारी देश में सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं वहीं बेटियों के जीवन में गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह भी सराहनीय है कि इस संस्थान की फैक्ल्टी में एक तिहाई महिलाएं हैं और आने वाले समय में इसके अनुपात में और भी बढोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों की भूमिका प्रतिभाओं को निखरने का अवसर प्रदान करते हैं वहीं देश को मजबूती भी प्रदान होती हैं। उन्होंने कहा कि एमएनआईटी विदेशी संस्थाओं के साथ मिलकर सौर परियोजना पर काम कर रहा है और वर्ष 2023-24 में 35 सौर परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई हैं। इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी समारोह को संबोधित किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति