जल्द खुलेगा भोपाल रेलवे स्टेशन पर जन-औषधि केंद्र, लोगों को मिलेंगी सस्ती दवाइयां

भोपाल
 आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं बेहद सस्ती दरों पर मिल सकें, इसके लिए भोपाल रेल मंडल स्टेशन के बाहर जन-औषधि केंद्र खोलने जा रहा है। रेलवे की ओर से स्टेशनों पर भारतीय जन-औषधि परियोजना के तहत मेडिकल स्टोर खोले जा रहे हैं। इसके तहत भोपाल स्टेशन पर अगले एक-दो महीने में जन-औषधि केंद्र खोला जाएगा।

इसके बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को दवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं, स्टेशन के आसपास रहने वाले लोग भी आसानी से सस्ते दामों पर दवा ले सकेंगे। इसको लेकर भोपाल रेल मंडल की ओर से टेंडर जारी कर दिया है। साथ ही स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है।

भोपाल स्टेशन परिसर में प्लेटफार्म एक की ओर नई बिल्डिंग के सामने जन-औषधि केंद्र खोला जाएगा। यहां केंद्र में आपात स्थिति में पहुंचने वाले मरीजों के उपचार, दवा का पर्चा बनाने के लिए विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। हालांकि इनके ड्यूटी टाइम को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
सफर में बीमार यात्री को आसानी से मिल सकेगी दवा

रेलवे की मंशा है कि सफर के दौरान बीमार होने वाले यात्रियों को दवा के लिए परेशान न होना पड़े। उन्हें प्लेटफार्म पर ही दवा मिल जाएं। वहीं, दूसरी ओर जन-औषधि केंद्र के जरिए जेनेरिक दवा को बढ़ावा मिले। इसलिए पहली बार स्टेशन के प्लेटफार्म पर दवा दुकानों को खोला जा रहा है। इन केंद्रों के स्ट्रक्चर बनाने की जिम्मेदारी रेलवे के ही स्टोर विभाग को सौंपी है।
आकर्षक और सुविधाजनक केंद्र बनाया जाएगा

विभाग के अधिकारियों को रेलवे बोर्ड से विशेष तौर पर निर्देशित किया है कि भोपाल स्टेशन पर बनने वाले केंद्र को आकर्षक और सुविधाजनक बनाया जाएगा, ताकि स्टेशन की भीड़ के दौरान यात्रियों को आसानी से यह केंद्र दिख जाएं। स्थल का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखा गया है।

भोपाल मंडल में बीना के बाद अब भोपाल स्टेशन के बाहर एक नंबर प्लेटफार्म के बाहर जन औषधि केंद्र खोला जा रहा है। इससे यात्रियों के अलावा आम लोगों को भी सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। रेलवे द्वारा टेंडर जारी हो चुके हैं। एक-दो महीने में जन औषधि केंद्र की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी।

– नवल अग्रवाल, एसीएम व प्रवक्ता, भोपाल रेल मंडल

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति