आईपील में पंजाब किंग्स के हेड कोच होंगे रिकी पोंटिंग

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिंग अब इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपील में पंजाब किंग्स के हेड कोच होंगे। IPL 2024 के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उनके साथ नाता तोड़ लिया था। दिल्ली की टीम के लिए वे लंबे समय तक हेड कोच रहे, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। इस वजह से डीसी ने उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया। इस बीच पंजाब किंग्स ने रिकी पोंटिंग के साथ एक बड़ी डील की है। पंजाब किंग्स ने हिंट भी दे दिया है कि रिकी पोंटिंग के साथ वे साझेदारी करने वाले हैं। उनके हेड कोच बनने की आधिकारिक पुष्टि भी जल्द हो जाएगी।

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने पुष्टि कर दी है कि रिकी पोंटिंग आईपीएल 2025 से पहले पंजाब किंग्स यानी पीबीकेएस के मुख्य कोच नियुक्त किए गए हैं। दो महीने पहले ही उनकी और दिल्ली कैपिटल्स की राहें अलग हो गई थीं। सात साल तक वे डीसी के साथ थे। पोंटिंग ने किंग्स के साथ एक मल्टी-ईयर डील पर हस्ताक्षर किए हैं, जो कई मालिकों वाली एक फ्रेंचाइजी है। समझा जाता है कि पोंटिंग बाकी कोचिंग स्टाफ पर अंतिम फैसला लेंगे। पिछले साल से कोचिंग यूनिट में कौन-कौन लोग बचे हैं, इस पर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है।
 
आईपीएल 2024 में ट्रेवर बेलिस टीम के मुख्य कोच थे, संजय बांगर क्रिकेट विकास प्रमुख थे, चार्ल्स लैंगवेल्ट तेज गेंदबाजी कोच थे और सुनील जोशी स्पिन गेंदबाजी कोच थे। पंजाब किंग्स ने चार सत्र में तीन हेड कोच बदले हैं। 2024 सत्र में टीम नौवें स्थान पर रही थी। पंजाब ने 2014 के बाद से आईपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई नहीं किया है। इस चुनौती से टीम को पार कराने की जिम्मेदारी अब रिकी पोंटिंग की होगी। पोंटिंग के लिए सबसे पहला असाइनमेंट ये है कि वे किन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगे और किसे रिलीज करेंगे। मेगा ऑक्शन में उनके निशाने पर कौन-कौन सा खिलाड़ी होगा।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति