भारतीय पिच के आलोचकों पर गौतम गंभीर बरसे, कहा- विपक्षी टीमों को स्पिनरों को खेलना सीखना होगा

नई दिल्ली
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय पिचों की आलोचना करने वाले आलोचकों पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका में तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद वाली पिच पर जब मैच दो दिन में खत्म हो जाते हैं, तो कोई सवाल नहीं उठाता है। उपमहाद्वीप की परिस्थितियां स्पिन के अनुकूल होने के कारण स्पिनरों को मदद मिलती है। भारतीय मुख्य कोच का मानना है कि विपक्षी टीमों को स्पिनर्स को खेलना सीखना चाहिए। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार से चेन्नई में खेला जाएगा।

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ''जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका जाती है और टेस्ट मैच दो दिन में खत्म होता है, जब तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिलती है, कोई भी इस बारे में नहीं बात करता। इस बहस को समाप्त होना होगा। आप ये नहीं कह सकते हैं भारत में दो दिन में टेस्ट खत्म हो जाता है, विपक्षी टीमों को स्पिनरों को खेलना सीखना होगा।"

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित भारतीय बल्लेबाजों को हाल में श्रीलंका दौरे में सीमित ओवरों की सीरीज के वनडे चरण में स्पिनरों के सामने जूझना पड़ा था। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में स्पिन गेंदबाजों के सामने उनके प्रदर्शन को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है।

गंभीर ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ''हमारी बल्लेबाजी इकाई में इतनी गुणवत्ता है कि वह किसी भी तरह के आक्रमण का सामना कर सकती है। टेस्ट और वनडे में काफी अंतर होता है। यह सब मानसिकता तथा अपने रक्षण पर काम करके उसे मजबूती प्रदान करने से जुड़ा है। एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं तो फिर आसानी से बल्लेबाजी कर सकते हैं।''

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति