राजस्थान कांग्रेस के वॉर रूम में सात सीटों पर उपचुनाव की दावेदारून की जुटी भीड़

जयपुर.

प्रदेश की 7 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने दावेदार तय करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को राजधानी जयपुर में कांग्रेस वॉर रूम पर इन सातों सीटों के दावेदारों के लिए फीडबैक बैठक बुलाई गई है। बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस बैठक में शामिल होंगे।

इन सीटों पर होगा फीडबैक –
झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर, चौरासी और रामगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख कांग्रेस नेताओं की बैठक होगी। इन सातों सीटों में से 6 सीटें कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के पास थी। हालांकि लोकसभा में कांग्रेस का आरएलपी और बीएपी से गठबंधन था लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर ही यहां चुनाव लड़ेगी।

राजस्थान में इन 7 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव —
0- देवली उनियारा विधानसभा सीट, कांग्रेस विधायक हरीश मीणा अब सांसद बन चुके हैं।       
0- दौसा विधानसभा सीट, कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा अब सांसद बन चुके हैं।   
0- झुंझुनूं विधानसभा सीट, कांग्रेस विधायक बृजेंद्र ओला अब सांसद बन चुके हैं।   
0- चौरासी विधानसभा सीट, बीएपी विधायक राजकुमार रोत अब सांसद बन चुके हैं।      
0- खींवसर विधानसभा सीट, आरएलपी  विधायक हनुमान बेनीवाल अब सांसद बन चुके हैं।   
0- सलूंबर विधानसभा सीट, बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के चलते खाली हुई।
0- रामगढ़ विधानसभा सीट के कांग्रेस विधायक  विधायक जुबेर खान का भी निधन हो चुका है।

अलवर की रामगढ़ सीट पर दूसरी बार उपचुनाव —
अलवर की रामगढ़ विधानसभा पर दूसरी बार उपचनाव होगा। पिछली बार वर्ष 2018 में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की चुनाव प्रचार के दौरान मौत के बाद चुनाव स्थगित किए गए थे। उसके बाद उप चुनाव हुए थे। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जुबेर खान ने जीत हासिल की थी, लेकिन अब बीमारी के बाद उनका निधन हो गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति