किन्नर समाज के लोगों ने भाजपा सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत किया: डॉ. महेन्द्र सिंह

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने संगठन पर्व के तहत बुधवार को मंगलवारा छावनी रोड स्थित सुरैया बाजी के घर पहुंचकर किन्नर समाज के 150 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भोपाल जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी एवं पूर्व विधायक श्री धु्रवनारायण सिंह उपस्थित रहे।
किन्नर समाज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से खुश
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने किन्नर समाज के लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चला रही है। पार्टी के कार्यकर्ता सभी समाज, वर्गों के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को किन्नर समाज के 150 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर फल वितरण किया है। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज का देश एवं समाज के विकास में अहम भूमिका है। किन्नर समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में किन्नर समाज को देश-दुनिया में मान-सम्मान मिला है। किन्नर समाज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से खुश है।
प्रदेश प्रभारी डॉ. सिंह ने कहा कि किन्नर समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं और बधाई दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते हुए 2047 तक विकसित, समृद्धशाली और शक्तिशाली बनेगा। उन्होंने पार्टी की ओर से समाज के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

किन्नर समाज की प्रमुख सुरैया बाजी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार में हम किन्नरों को बहुत सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। पूरा किन्नर समाज प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ा है। हम सभी उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति