बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘भारत विरोधी बयान’ देने से बचना चाहिए

नागपुर
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने  पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी समेत नेहरू-गांधी परिवार की ‘तीन पीढ़ियों’ के नेताओं पर आरक्षण का विरोध करने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘भारत विरोधी बयान’ देने से बचना चाहिए और उनसे आरक्षण के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

बावनकुले ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह राहुल गांधी के खिलाफ अपनी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे और शिव सेना विधायक संजय गायकवाड़ के बयानों का समर्थन नहीं करते हैं।

गायकवाड़ ने आरक्षण के संदर्भ में टिप्पणी करने वाले राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करके विवाद खड़ा कर दिया, जबकि बोंडे ने कहा कि कांग्रेस नेता की जीभ को दाग दिया जाना चाहिए।

इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर बावनकुले ने कहा, ‘‘मैं शिव सेना विधायक संजय गायकवाड़ और भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनिल बोंडे के बयानों का समर्थन नहीं करता। उन्हें दोबारा इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन राहुल गांधी को भी सावधानी से बात करनी चाहिए और भारत विरोधी बयान नहीं देने चाहिए। उनकी यह आदत है, जो हम तीन पीढ़ियों से देख रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा एससी/एसटी समुदायों को आरक्षण दिए जाने का विरोध करते हुए कहा था कि यह विकास के रास्ते में एक बाधा है। इसी तरह राजीव गांधी ने भी यह कहते हुए आरक्षण का विरोध किया था कि बुद्धिहीनों को आरक्षण की जरूरत होती है।’’

उन्होंने कहा कि अब उनकी तीसरी पीढ़ी से एक सदस्य राहुल गांधी अमेरिका जाते हैं और कहते हैं कि वे आरक्षण खत्म कर देंगे।

बावनकुले ने राहुल गांधी से महाराष्ट्र का दौरा करने से पहले आरक्षण पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम डबल इंजन सरकार के एजेंडे के साथ लोगों तक पहुंच रहे हैं क्योंकि केंद्र और राज्य मिलकर महाराष्ट्र के 14 करोड़ लोगों के कल्याण और विकास के लिए काम करेंगे और विकास करेंगे।’’

भाजपा नेता ने विपक्ष पर आदिवासियों को भ्रमित करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी इस समुदाय को मुख्यधारा में लाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जो कांग्रेस शासन के दौरान उन्हें नहीं मिलीं।’’

महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

 

admin

Related Posts

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय: नितिन नबीन बने नए अध्यक्ष, मोदी का समर्थन

नई दिल्ली भाजपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पदभार संभाला।इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ…

आयोग का अहम फैसला: नगर निगम चुनाव में 25 वर्षों बाद लौटेगा बैलेट पेपर सिस्टम

कर्नाटक बेंगलुरु में 25 वर्षों के बाद नगर निकाय चुनावों में मतदान बैलट पेपर से होगा। कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: भाग्य देगा साथ या बढ़ेंगी चुनौतियाँ? पढ़ें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: भाग्य देगा साथ या बढ़ेंगी चुनौतियाँ? पढ़ें सभी राशियों का हाल

जब हनुमान जी बने लक्ष्य: बाण चलाने से पहले भरत को क्यों हुआ था भय?

जब हनुमान जी बने लक्ष्य: बाण चलाने से पहले भरत को क्यों हुआ था भय?

पंचक आज आधी रात से प्रभावी, भूलकर भी ये शुभ कार्य किए तो हो सकता है नुकसान

पंचक आज आधी रात से प्रभावी, भूलकर भी ये शुभ कार्य किए तो हो सकता है नुकसान

बसंत पंचमी और पीले रंग का गहरा संबंध: क्या है इसके पीछे की मान्यता?

बसंत पंचमी और पीले रंग का गहरा संबंध: क्या है इसके पीछे की मान्यता?

हनुमान से बजरंगबली तक: इस नाम के पीछे छिपी है अद्भुत और प्रेरक कहानी

हनुमान से बजरंगबली तक: इस नाम के पीछे छिपी है अद्भुत और प्रेरक कहानी

आज का राशिफल 20 जनवरी: ग्रहों की स्थिति से जानें दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल 20 जनवरी: ग्रहों की स्थिति से जानें दिन कैसा रहेगा