50 वोट पर एक नौकरी, जिस गांव से जितनी ज्यादा वोट मिलेंगे, उस गांव को उतनी नौकरी मिलेगी- नीरज शर्मा

नई दिल्ली
 हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसको लेकर समय कम है और राज्य में राजनीति का पारा भी गर्मा चुका है। इसी बीच फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह चुनावी जनसभा के दौरान मंच से खुलेआम वोट के बदले नौकरी देने की बात कह रहे हैं।

इतना ही नहीं कांग्रेस नेता यह भी कहते दिखे कि जिस गांव से जितने ज्यादा वोट मिलेंगे, उतनी ही ज्यादा नौकरी भी मिलेगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में नीरज शर्मा कह रहे हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2 लाख नौकरी देने जा रहे हैं। जिताकर भेज दो, इसमें से 2 हजार का कोटा हमें मिलेगा। 50 वोट पर एक नौकरी की सिफारिश की गई है। जिस गांव से जितनी ज्यादा वोट मिलेंगे, उस गांव को उतनी नौकरी मिलेगी। यह सिर्फ मेरा फैसला नहीं है, यह सभी का फैसला है, कल को आप इसे मुझे पर ना थोप दें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कांग्रेस नेता नीरज शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”हुड्डा की नीयत और कांग्रेस के असली चाल चरित्र का प्रचार करते हुए, कांग्रेस मेनिफेस्टो का पहला वादा नौकरी फिर पर्ची-खर्ची पर बाटेंगे।”

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता नीरज शर्मा ने इस पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की आईटी सेल ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया। इनकी सरकार में कोई भर्ती नहीं हुई, सिर्फ पेपर लीक हुए हैं। मैं एक ही बात कहना चाहता हूं कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर युवाओं की नौकरी दी जाएगी।

बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो राज्य में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। भाजपा के खाते में 40 सीटें आई थी। वहीं, जेजेपी को 10 और कांग्रेस को 31 सीटें मिली थी।

भाजपा और जेजेपी ने मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग की बात नहीं बन पाने के कारण जेजेपी ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच पहले गठबंधन के कयास लग रहे थे। बाद में दोनों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया था।

 

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति