चेन्नई टेस्ट में भारत की ख़राब शुरुआत, कोहली-रोहित-गिल हुए सस्ते में आउट

 चेन्नई

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की शुरुआत खराब रही है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा महज 6 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए हैं. कप्तान की जगह लेने उतरे शुभमन गिल का मामला तो और खराब रहा. शुभमन गिल बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौट गए. विराट कोहली भी ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिक सके और विकेटकीपर लिटन दास को कैच थमा बैठे. भारत के इन तीनों बैटर्स को हसन महमूद ने पैवेलियन भेजा.

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई में खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया तो अजय जडेजा और आकाश चोपड़ा जैसे भारतीय दिग्गजों ने हैरानी जताई. लेकिन मैच शुरू होते ही लगा कि बांग्लादेश का पहले बॉलिंग करने का फैसला काम कर रहा है. मेहमान टीम ने भारत के तीन दिग्गजों को 50 मिनट के भीतर पैवेलियन भेज दिया. पहले घंटे के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 36 रन था. स्पोर्ट्स 18 के कॉमेंटेटर रवि शास्त्री ने साफ कहा कि पहला घंटा बांग्लादेश के नाम रहा है.

रोहित शर्मा को मिला ‘जीवनदान’
भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने से लगा. रोहित शर्मा मैच के छठे ओवर में हसन महमूद की गेंद पर स्लिप में कैच थमा बैठे. दिलचस्प बात यह है कि एक ओवर पहले ही रोहित को ‘जीवनदान’ मिला था. हसन महमूद की ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू की अपील पर अंपायर ने रोहित शर्मा को नॉटआउट करार दिया था. हालांकि, टीवी रीप्ले में नजर आया कि गेंद स्टंप को हिट कर रही थी. रोहित सिर्फ इसलिए बचे क्योंकि अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया था. यानी अंपायर्स कॉल ने रोहित को बचाया था. रोहित इस ‘जीवनदान’ का फायदा नहीं उठा सके और अगले ही ओवर में आउट हो गए.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति