भारत के युवा बैटर शुभमन गिल बिना खाता खोले ही आउट हुए, अनचाहे रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया

चेन्नई
बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टॉप आर्डर ने एक बार फिर निराश किया है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुभमन गिल टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके और इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। भारत के युवा बैटर शुभमन गिल बिना खाता खोले ही आउट हुए और इसी के साथ उन्होंने एक अनचाहे रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में शुभमन गिल लय में नहीं दिखे और आठ गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। बांग्लादेश के गेंदबाज एक रणनीति के तहत गेंदबाज कर रहे थे और गिल को लेग साइड पर मारने के लिए मजबूर कर रहे थे और अंत में उन्हें इसका फल मिला। 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर हसन महमूद ने एक बार फिर गिल की लेग साइड पर गेंद की और उनको शॉट खेलने के लिए मजबूर किया और गेंद बैट का किनारा लेकर लिटन के पास गई।

गिल इस साल तीसरी बार घरेलू मैदान पर जीरो पर आउट हुए हैं। इसके साथ ही गिल एक कैलेंडर वर्ष में 3 या उससे अधिक शून्य पर आउट होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए। मोहिंदर अमरनाथ एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। 1983 में वह पांच पर खाता नहीं खोल सके थे। कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 2021 में कोहली तीन बार बिना खाता खोले आउट हुए थे।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और पूरा फोकस एक्सप्रेस गेंदबाज नाहिद राणा पर था लेकिन भारतीय पारी को झटके महमूद ने दिए। रोहित शर्मा (6) को एक के स्कोर पर डीआरएस से जीवनदान मिला था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके ।वह दूसरी स्लिप में नजमुल हसन शंटो को कैच देकर लौटे। विराट कोहली (छह) का मैदान में उतरने पर तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत हुआ लेकिन वह भी टिक नहीं सके। महमूद ने आफ स्टम्प से बाहर गेंद डाली जिस पर बल्ला अड़ाने का खामियाजा विराट ने भुगता और विकेट के पीछे लिटन ने कैच लपक लिया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति