केनरा बैंक ने निकली बंपर वैकेंसी, 3000 पदों के लिए 21 सितंबर से करें अप्लाई

 बैंक में नौकरी की तलाश है तो केनरा बैंक में निकले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के बंपर पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है. वे कैंडिडेट्स जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हों वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. अभी केवल नोटिस रिलीज किया गया है, रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हुए हैं. रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे आज से 2 दिन बाद यानी 21 सितंबर 2024 के दिन.

कैसे करना है अप्लाई

केनरा बैंक के अप्रेंटिस पदों पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है ऐसा करने के लिए आपको बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका पता है – canarabank.com. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुछ 3000 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. आवेदन 21 सितंबर से शुरू होंगे और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2024 है.

इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना है जरूरी

केनरा बैंक के अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर खुद का रजिस्ट्रेशन करना होगा. अगर पहले से रजिस्टर हैं तो सीधे बैंक की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. अगर पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं है तो www.nats.education.gov.in पर जाकर आपको पहले खुद को रजिस्टर करना होगा. जिन कैंडिडेट्स का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कंप्लीट है केवल वे ही इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
कौन भर सकता है फॉर्म

आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो. एज लिमिट 20 से 28 साल तय की गई है. कैंडिडेट का जन्म 1/9/1996 से 1/9/2004 के बीच हुआ हो ये जरूरी है.

सेलेक्शन कैसे होगा

इन पदों पर सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट को किसी प्रकार की परीक्षा नहीं देनी है बल्कि मेरिट के बेस पर उनका चयन किया जाएगा. जो डॉक्यूमेंट वे सबमिट करेंगे उनके आधार पर मेरिट बनाई जाएगी और उसके बाद उनको लोकल लैंग्वेज टेस्ट देना होगा और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा.

एप्लीकेशन फीस कितनी है

केनरा बैंक के अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ₹500 शुल्क देना होगा. एससी, एसटी, पीएच कैटेगरी के कैंडिडेट्स को शुल्क नहीं देना है. ये भी जान लें कि एप्लीकेशन फीस का पेमेंट केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. किसी और माध्यम से किया गया भुगतान स्वीकार नहीं होगा.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति