छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में दो आरोपियों ने की गैर इरादतन हत्या

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के युवक संतोष कश्यप की हत्या करने वाले दो आरोपी रॉकी कश्यप 33 वर्ष और जगदीश कश्यप 29 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एसपी कार्यालय जांजगीर में एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया की,15 सितंबर की शाम को बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में सफेद रंग की  बोरी  में बंद अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थीं। जिसकी पहचान मृतक संतोष कश्यप 37 वर्ष  सलखन के रूप में हुई थी।

परिजनों ने बताया की 13 सितंबर से लापता था शिवरीनारायण थाने में 14 सितंबर को गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। शार्ट पीएम रिपोर्ट आने पर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। इस दौरान सूचना मिलने पर संदेही रॉकी कश्यप और जगदीश को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर धारदार हथियार से गर्दन में 2 से 3 बार हमला कर  हत्या करने की बात स्वीकार की है। आरोपी राकी कश्यप ने बताया की मृतक संतोष कश्यप जोकि दुकान में किसी भी समय में आकर बैठ जाता और कुछ कुछ सामान को खाने लागत मन करने पर लेकर चला जाता था। पैसे मांगने पर तुम गलत काम करते हुए तुम्हे जेल भेजवा दूंगा इस तरह की धमकी दिया करता था। 13 सितंबर की शाम  7.00 बजे को अपने दोस्त जगदीश कश्यप के साथ दुकान से कुछ दूरी पर  बैठकर शराब पी रहे थे। इस बीच मृतक संतोष कश्यप पहुंच लड़ाई झगड़ा कर चला गया। रॉकी ने अपने दोस्त जगदीश कश्यप को बताया की रोज रोज परेशान करता है। फिर रात 10.00 बजे करीबन दुकान के पास आकर गाली गलौज करने लगा जिससे तंग आकर दुकान के अंदर से लोहे का हथियार लाकर हमला किया जिसे मौके पर ही मौत हो गई और दोस्त जगदीश की सहायता से लाश को बोरी में बंद कर सिलादेही पुल के ऊपर से महानदी में फेक दिया था। शिवरीनारायण पुलिस ने दोनो आरोपी राकी कश्यप और जगदीश कश्यप के खिलाफ धारा 103,238,3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार और मोटर साइकिल पैशन प्रो CG 11CF 1827 को जब्त किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति