राजस्थान-अलवर में ट्यूबवेल में बिजली के करंट से किसान की मौत

अलवर.

अलवर के सदर थाना अंतर्गत किथूर ग्राम में ट्यूबवेल पर पानी लेने गए किसान की 11000 केवी का करंट लगने से मौत हो गई। किसान खेत में बाजरा निकलवा रहा था और मजदूरों के लिए ट्यूबवेल से पानी लेने के लिए गया था, जहां विद्युत लाइन में पहले से हो रखे फॉल्ट के कारण लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप झुलस गया। परिवार वाले और अन्य सहयोगी उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि बिजली की 11 हजार केवी की लाइन वहीं पास से जा रही थी और उसका खुला हुआ तार ट्यूबवेल के पास ही पड़ा था, जिसकी चपेट में आकर किसान के साथ यह हादसा हो गया। किसान के भतीजे देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक अमर सिंह यादव कल दोपहर किथूर स्थित खेत में बाजरा निकलवा रहे थे तभी वह खेत के पास में ही लग रहे ट्यूबवेल पर पानी लेने गए, जहां पहले से ही विद्युत लाइन में फॉल्ट आया हुआ था, जिससे करंट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। परिजनों एवं अन्य लोगों ने किसान को लकड़ी की मदद से तार से अलग किया और तुरन्त जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद किसान के शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति