मध्य प्रदेश नर्सिंग परीक्षा फिर स्थगित, छात्रों ने जताई नाराजगी, जानें अब कब होगा एग्जाम

भोपाल

 मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नर्सिंग की परीक्षाएं एक बार फिर स्थगित कर दी गई हैं, जिससे छात्रों में गहरा रोष है. पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के प्रश्नपत्र 19 सितंबर से होने थे, लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले इसे स्थगित कर दिया गया. इसके अलावा नर्सिंग के दो अन्य पाठ्यक्रमों की तिथि में भी बदलाव किया गया है. छात्रों ने परीक्षा को बार-बार स्थगित किए जाने पर नाराजगी जताई है. नई तिथि के अनुसार अब नर्सिंग की परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होंगी.

जानें अब कब होगा एग्जाम
बता दें कि सत्र 2021-22 में प्रवेशित नर्सिंग विद्यार्थियों की परीक्षा अब 25 सितंबर से शुरू होगी. इस संबंध में संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है. संबंधित सत्र के  छात्र-छात्राएं तीन साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं.

छात्रों ने जताई नाराजगी
मध्य प्रदेश में नर्सिंग परीक्षाओं को लेकर छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.परीक्षा कार्यक्रम बार-बार बदल रहा है. इसके चलते करीब 25 हजार से ज्यादा छात्रों का भविष्य अनिश्चित हो गया है. परीक्षाओं में हो रही देरी से छात्रों ने काफी निराशा जताई है. लगातार बदलते परीक्षा कार्यक्रम के कारण छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. बता दें कि प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर सत्र 2021-22 की परीक्षाएं रोक दी गई थीं.

नर्सिंग घोटाले के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
बता दें कि नर्सिंग घोटाले और पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने 1 जुलाई को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया था. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिए थे. एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालय के सामने पुतले जलाए और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति