चेन्नई टेस्ट मैच का पहला दिन अभी तक काफी मजेदार रहा, इस बीच लिटन दास और ऋषभ पंत के बीच दिखी गहमागहमी

चेन्नई
चेन्नई टेस्ट मैच का पहला दिन अभी तक काफी मजेदार रहा है। इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दो मैचों की सीरीज का आगाज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर हो गया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और टीम इंडिया को पहले बैटिंग के लिए उतरना पड़ा। भारतीय टीम के लिए शुरुआती एक घंटे काफी मुश्किल भरे रहे, लेकिन फिर लंच ब्रेक से पहले यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की। इस दौरान बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास और भारतीय विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत के बीच मैदान पर कुछ कहासुनी देखने को मिली। दरअसल रन पूरा करने के चक्कर में पंत थोड़ा सा स्टंप के सामने आ गए थे, जिसके चलते फील्डर का थ्रो उनकी टांग पर लग गया। इसके बाद भारत को ओवरथ्रो का रन मिल गया। लिटन को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और वह इसको लेकर पंत से कुछ कहने लगे, लेकिन पंत भी कहां शांत रहने वालों में से हैं उन्होंने इसका बढ़िया जवाब भी दिया।

ऋषभ पंत की बात करें तो जब वह बैटिंग के लिए आए थे, तब भारत ने 34 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे। पंत ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर स्कोर 96 रनों तक पहुंचाया। पंत का विकेट भी हसन महमूद के खाते में गया, जिन्होंने रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया था। पंत 52 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए और इस दौरान उनके बैट से छह चौके निकले।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति