इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की हैमस्ट्रिंग चोट का स्कैन पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले कराया जाएगा

लंदन
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की हैमस्ट्रिंग चोट का स्कैन पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले अगले सप्ताह कराया जाएगा। स्टोक्स को पिछले महीने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए हंड्रेड में खेलते हुए चोट लगी थी। स्टोक्स ने सुपरचार्जर्स के खिलाफ एक रन लेने के लिए तेजी से दौड़ लगाई। लेकिन रन पूरा करने के जल्दबाजी में वह घायल हो गए।

जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और बाद में बैसाखी के सहारे टीम डगआउट में वापस लाया गया। इसके बाद वे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्कैन ऑलराउंडर की रिकवरी की निगरानी के लिए किया जाएगा। चोट के बावजूद स्टोक्स को पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 7 अक्टूबर से शुरू होगा।

अगर स्टोक्स टीम से बाहर होते हैं, तो ओली पोप कप्तान के तौर पर काम करना जारी रखेंगे। श्रीलंका सीरीज में स्टोक्स की जगह पोप इंग्लिश टीम के स्टैंड-इन कप्तान थे। इस बीच, पाकिस्तान में तीन मैचों की सीरीज के लिए वेन्यू का तय होना अभी बाकी है। मैच कराची, रावलपिंडी और मुल्तान में होने थे, लेकिन कराची में निर्माण कार्य के कारण वह स्टेडियम उपलब्ध नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से अपेक्षित स्थल के बारे में घोषणा अभी नहीं की गई है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति