छत्तीसगढ़-बिलासपुर में स्टेट एथलेटिक्स में नक्सल प्रभावित क्षेत्र के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

बिलासपुर.

21वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 जो 13 से 15 सितंबर 2024 तक बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम बिलासपुर में छत्तीसगढ़ एथेटिक संघ के द्वारा अयोजित की गई। इसमें बीजापुर खेल अकादमी के एथलेटिक्स खेल के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया और श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 10 पदक अपने नाम किये।
इसमें आठ बालिका व छह बालक खिलाड़ी शामिल रहे।

जिसमें अंजली कारम ट्रायथलॉन सी 60 मीटर लंबी कूद। 600 मीटर गोल्ड मेडल, संतोषी भंडारी 60 मीटर लंबी कूद। 600 मीटर सिल्वर मेडल, रुक्मणी लेकाम 60मी. लंबी कूद . गोला फेंक ब्रांज मेडल, वीरेंद्र ध्रुव ट्रायथलॉन सी 60मी. लंबी कूद। 600मी. गोल्ड मेडल, पूजा वाचम 600 मीटर सिल्वर मेडल, 60 मीटर  ब्रांज मेडल, प्रियंका कुड़ियां पेंटाथलॉन 80 मी. बाधा दौड़, 600 मीटर दौड़, 60 मीटर दौड़, लंबी कूद। गोला फेंक  ब्रांज मैडल, राजू पोयम ऊंची कूद सिल्वर मैडल, प्रियंका एवं साथी मिडिल रिले स्वर्ण पदक तथा, पिलू एवं साथी मिडिल रिले सिल्वर मेडल जीते। ये सभी खिलाड़ी दिनांक चार अक्तूबर से छह अक्तूबर 2024 को विश्व विद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नागपुर महाराष्ट्र में होने वाले 35वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार एवं प्रभारी खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल ने सभी खिलाड़ियों को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ में एकलव्य बीजापुर के प्रिंसिपल अनिल मिश्रा, एथलेटिक्स टीम के कोच संदीप गुप्ता एवं श्रम निरीक्षक तथा अंतर्राष्ट्रीय कोच सोपान कर्णेवार उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति