‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के गाने ‘तुम जो मिले हो’ का टीज़र जारी

मुंबई,

राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के निर्माताओं ने 'तुम जो मिले हो' गाने का टीज़र जारी कर दिया है। गाने के टीज़र में मुख्य सितारों को एक-दूसरे के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है।

वीडियो साझा करते हुए, निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इंतज़ार खत्म होने वाला है, विक्की विद्या का प्यार भरा संगीत जो शुरू होने वाला है #तुम जो मिले हो गाना कल रिलीज़ होगा #विक्की वीडियो का वो वाला वीडियो 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।"

कुछ दिन पहले, निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया, जिसमें विक्की (राजकुमार) और विद्या (तृप्ति) की शादीसुदा ज़िन्दगी की मजेदार यात्रा की झलक दिखाई गई है, जिसमें वे अपने परिवार के साथ ऋषिकेश के खूबसूरत शहर में अपनी खोई हुई "सुहागरात सीडी" को खोजने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। मल्लिका शेरावत और परिवार के बाकी सदस्यों की मदद के साथ-साथ पुलिस और परिवार के बुजुर्गों से अपील करने से लेकर रात में कब्रिस्तान में जा कर सीडी ढूंढने तक विक्की-विद्या की जोड़ी कोई कसर नहीं छोड़ती।

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' "हँसी और ड्रामा का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो दर्शकों को 90 के दशक की झलक दिखाता है। राजकुमार और त्रिप्ति डिमरी अभिनीत 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा से होगी। दोनों फिल्में 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति