बांग्लादेश के खिलाफ पिछली पांच पारियों में नहीं चला विराट कोहली का बल्ला, बनाए हैं सिर्फ 51 रन

नई दिल्ली
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौट गए। चेन्नई में खेले जा रहे मुकाबले में हसन महमूद ने उन्हें आउट किया। विराट कोहली ऑफ स्टंप के काफी बाहर जाती गेंद पर अपना बल्ला लगा बैठे और गेंद बैट का किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई। कोहली करीब 8 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं लेकिन पहली पारी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

विराट कोहली का 2022 के बाद से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछली पांच पारियों में कोहली के बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले हैं और तीन बार वह सिंगल डिजिट पर ही आउट हो गए हैं। पिछली पांच पारियों में विराट कोहली ने सिर्फ 51 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने टेस्ट में आखिरी अर्धशतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2023 में लगाया था। विराट कोहली (6) का मैदान में उतरने पर तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत हुआ लेकिन वह भी टिक नहीं सके। महमूद ने आफ स्टम्प से बाहर गेंद डाली जिस पर बल्ला अड़ाने का खामियाजा विराट ने भुगता और विकेट के पीछे लिटन ने कैच लपक लिया।

विराट कोहली अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ भारत आने वाले कुछ महीनों में कुल 10 टेस्ट मैच खेलेगा और कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। कोहली एक सप्ताह पहले टीम से जुड़े थे और बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान अच्छी लय में नजर आए थे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति