रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में ठोका छठा शतक, होम ग्राउंड पर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

नई दिल्ली
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बल्लेबाज के तौर पर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कमाल किया, जो उनका होम ग्राउंड है। रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में छठा शतक ठोका और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने बल्लेबाजी की और दमदार शतक जड़ा। आर अश्विन दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 से ज्यादा विकेट लिए हैं और 6 शतक जड़े हैं। आर अश्विन ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर बांग्लादेश के खिलाफ सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भारत के लिए की है।

आर अश्विन ने 108 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया, जो उनके करियर का सबसे तेज शतक है। भारतीय टीम के 6 विकेट 144 रनों पर गिर गए थे, लेकिन उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और टीम को 330 के पार भेजा। करीब 200 रनों की साझेदारी सातवें विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच हो चुकी है। चेन्नई के अपने होम ग्राउंड पर आर अश्विन का ये दूसरा टेस्ट शतक है। इससे पहले फरवरी 2021 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।

आर अश्विन का इससे पहले सबसे तेज टेस्ट शतक 117 गेंदों में आया था, जो 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बना था। 124 गेंदों में उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था। अब 108 गेंदों में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा और वह भी उनके करियर का सबसे तेज शतक रहा। हर कोई जानता है कि वे गेंदबाजी के लिए फेमस हैं, लेकिन वे टेस्ट क्रिकेट में 3400 से ज्यादा रन बना चुके हैं, जिसमें 6 शतक शामिल हैं। यही कारण है वे इस समय नंबर वन टेस्ट ऑलराउंडर हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति