भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए, चमके यशस्वी, अश्विन और जडेजा

चेन्नई
भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 6 विकेट खोकर 339 रन बनाए हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को 10 ओवर के अंदर ही तीन बड़े झटके दे दिए थे। तेज गेंदबाज हसन महमूद ने कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। पहले और दूसरे सेशन में भारत ने रन तो बनाए लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिससे एक समय ऐसा लगा कि भारत पहले दिन ही ऑल आउट हो जाएगा। हालांकि ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के बाद अश्विन और जडेजा के बीच हुई साझेदारी की बदौलत भारत पहले दिन 300 के पार पहुंचने में कामयाब हुआ।

भारतीय पारी के दौरान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी सिर्फ 31 गेंद तक टिक सकी। हसन ने कप्तान रोहित शर्मा को कप्तान शांतो के हाथों कैच आउट करवाया। रोहित 9 गेंद में 6 रन ही बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। विराट कोहली 6 गेंद में 6 रन ही बना सके। ऋषभ पंत और यशस्वी ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन पंत एक खराब शॉट खेलकर आउट हुए। पंत ने 52 गेंद में 39 रन बनाए। पंत और जायसवाल के बीच चौथे विकेट के लिए 99 गेंद में 62 रन की साझेदारी हुई।

इसके बाद केएल राहुल और जायसवाल के बीच 98 गेंद में 48 रन की पार्टनरशिप हुई। यशस्वी 118 गेंद में 56 रन बनाकर नाहिद राणा का शिकार बने। केएल राहुल क्रीज पर काफी देर तक रहे लेकिन उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सके। उन्होंने 52 गेंद में 16 रन बनाए। इसके बाद अश्विन और जडेजा ने मिलकर बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। अश्विन जब खेलने उतरे तो भारत 144 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था लेकिन इन दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए नाबाद 227 गेंद में 195 रन की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत भारत पहले दिन 339 रन बनाने में कामयाब हुआ।

अश्विन ने अपना टेस्ट करियर का छठा शतक भी लगाया। वह अपनी पारी में 112 गेंद में 10 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 102 रन बना चुके हैं। रविंद्र जडेजा ने 117 गेंद में 86 रन की पारी खेली है। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए हैं। इन दोनों की बदौलत भारत खराब शुरूआत से उबरने में सफल रहा। बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 58 रन देकर चार विकेट झटके जबकि नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज को एक एक विकेट मिला।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति