बांग्लादेश में 4 से 20 अगस्त के बीच सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम नौ अल्पसंख्यकों की मौत हुई

ढाका
बांग्लादेश हिंसा में कितने अल्पसंख्यक लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए इसपर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। गुरुवार को बांग्लादेश के एक अल्पसंख्यक संगठन ने बताया कि बांग्लादेश में 4 से 20 अगस्त के बीच सांप्रदायिक हिंसा की दो हजार से अधिक घटनाओं में कम से कम नौ अल्पसंख्यकों की मौत हो गई और 69 पूजा स्थलों पर तोड़फोड़ की गई।

सांप्रदायिक हिंसा की कुल 2010 घटनाएं हुईं
बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई ओइक्या परिषद के नेता निर्मल रोजारियो ने संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में सांप्रदायिक हिंसा की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की। निर्मल रोजारियो ने बताया कि 4 से 20 अगस्त के बीच देश भर के 76 जिलों और महानगरीय क्षेत्रों में से 68 में सांप्रदायिक हिंसा की कुल 2010 घटनाएं हुईं, जिसके परिणामस्वरूप नौ अल्पसंख्यक लोगों की मौत हो गई।

हिंसा से 1705 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित
प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से बेदखल करने वाले राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान सांप्रदायिक हिंसा का ब्यौरा देते हुए निर्मल ने कहा कि हिंसा से 1705 परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हुए। उनमें से 157 परिवारों के घरों पर हमला किया गया, लूटपाट की गई, तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई।

चार महिलाओं के साथ बलात्कार
ढाका रिपोर्टर्स यूनिटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनके कुछ व्यवसायों को भी लूटा गया, उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। निर्मल ने कहा कि ये परिवार अब बहुत खराब स्थिति में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुलना डिवीजन में सबसे ज्यादा हिंसा हुई, जहां चार महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया।

सेना को मिली मजिस्ट्रेटी शक्तियां
उन्होंने अपनी मांगों पर जोर देने के लिए ढाका सहित पूरे देश में शनिवार को राष्ट्रव्यापी विरोध और रैली की भी घोषणा की। वहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मंगलवार को हिंसा प्रभावित देश में कानून और व्यवस्था को बेहतर बनाने और विध्वंसकारी गतिविधियों को रोकने के लिए सेना को दो महीने के लिए मजिस्ट्रेटी शक्तियां प्रदान कीं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति