क्राउन प्रिंस ने खा फिलिस्तीनी मुद्दा सऊदी अरब के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रखता है

रियाद
 सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि ‘पूर्वी येरूशलेम’ राजधानी वाले एक ‘स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य’ के गठन के बिना सऊदी अरब इजरायल के साथ राजनयिक संबंध स्थापित नहीं करेगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सऊदी प्रेस एजेंसी के हवाले से यह जानकारी दी।

क्राउन प्रिंस ने इस बात पर जोर दिया कि फिलिस्तीनी मुद्दा सऊदी अरब के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रखता है। वह  सऊदी शूरा परिषद के नौवें सेशन के प्रथम वर्ष के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

क्राउन प्रिंस ने कहा, “हम एक बार फिर जोर देते हैं कि इजरायली ऑक्यूपेशन अथॉरिटी द्वारा फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ किए गए अपराधों को सऊदी अरब अस्वीकार करता है। यह अंतर्राष्ट्रीय और मानवीय कानूनों की अवहेलना है और हम इसकी निंदा करते हैं।”

सऊदी शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद की ओर से क्राउन प्रिंस ने उन देशों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता दी है और अन्य देशों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

क्राउन प्रिंस ने कहा, “हम मानते हैं कि मानवता की भलाई और हमारे साझा सभ्यतागत मूल्यों का संरक्षण एक उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर काम करने पर निर्भर करता है। इसके लिए देशों की स्वतंत्रता और मूल्यों के लिए आपसी सम्मान, अच्छे पड़ोसी और गैर-हस्तक्षेप के सिद्धांतों को बनाए रखना और विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करना जरूरी है।”

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति