सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप लूट कांड में पहले मंगेश अब अजय यादव, 1 लाख के इनामी बदमाश का पुलिस एनकाउंटर

सुल्तानपुर

यूपी के सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप लूटकांड में शामिल एक और बदमाश की गुरुवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई. जिससे बदमाश घायल हो गया. बताया जाता है कि पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी अजय यादव घायल हुआ है. उसके पैर में गोली लगी है. फिलहाल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले पुलिस ने लूटकांड में शामिल एक अन्य आरोपी मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था.

28 अगस्त को हुई थी डकैती

सुल्तानपुर में ज्वैलरी शॉप में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने अब तक 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी मंगेश यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. उन सब पर एक-एक लाख के इनाम थे.

गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद यादव, दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव और विनय शुक्ला शामिल हैं. एक सप्ताह पहले 28 अगस्त को बदमाशों ने ठठेरी बाजार स्थित आभूषण दुकान में डाका डाला था.  

दो किलो सोने के आभूषण बरामद

बदमाशों के पास से ज्वैलरी शॉप से लूटा गया 2 किलो 700 ग्राम हीरे जड़ित सोने के जेवरात बरामद किये गए हैं. 28 अगस्त को हुई डकैती के दौरान बदमाशों ने जिस बोलेरो गाड़ी को बैकअप में रखा था वो बोलेरो भी बरामद  हुई है . बोलेरो का मालिक त्रिभुवन कोरी को पहले ही एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है.

आपको बता दें कि सुल्तानपुर में 28 अगस्त को ठठेरी बाजार स्थित ओम ऑर्नामेंट नाम की दुकान में कुछ नाकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डाका डाला था. इस दौरान हथियार के बल पर दुकानदार और दुकान में मौजूद अन्य लोगों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था.

 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति