जेके रोड पर एसके रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की गई कार्रवाई, प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस निलंबित

भोपाल
शहर के जेके रोड पर स्थित एसके रेस्टोरेंट एंड ढाबा में गंदगी के बीच भोजन बनाया जा रहा था, तो वहीं सड़ी प्याज में कीड़े पड़ गए थे, जो कि रसोईघर में रखी हुई थी। यह अनियमितताएं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान मिली हैं। इसके बाद प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत मिली थी कि ओल्ड मिनाल जेके रोड स्थित एसके रेस्टोरेंट एंड ढाबा में गंदगी के बीच भोजन बनाया जाता है। शिकायत मिलते ही बुधवार रात को खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद लौववंशी टीम सहित रेस्टोरेंट पहुंचे और निरीक्षण किया।

इस दौरान रसोईघर में अत्याधिक गंदगी पसरी हुई थी, जहां भोजन बनाया जा रहा था। वहीं सड़ी हुई प्याज में कीड़े तक पड़ गए थे और मक्खियां भिनभिना रही थीं, फिर भी उसे बाहर नहीं किया गया था। किचन में गंदगी के साथ चूहों का मल भी पड़ा था।
इस संबंध में कारोबारी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। जिससे लोक स्वास्थ्य हित में प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम की धारा 31 के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान रेस्टोरेंट एंड ढाबा में खाद्य कारोबार करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति