जामा मस्जिद में तिरंगा का अपमान, अशोक चक्र को हटाकर अरबी भाषा में कथित तौर पर कलमा लिखा गया था, दिया अल्टीमेटम

पन्ना
जिले के अजयगढ़ कस्बे से तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। यहां की जामा मस्जिद में तिरंगा लगा हुआ था, जिसमें अशोक चक्र को हटाकर अरबी भाषा में कथित तौर पर कलमा लिखा गया था। इस मामले में बजरंग दल की ओर से अजयगढ़ पुलिस को कार्रवाई के लिए एक लिखित आवेदन भी दिया गया है। इस मामले में विहिप व बजरंग दल ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।

अज्ञात व्यक्ति ने किया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान
पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अजयगढ़ नगर परिषद के पास स्थित बड़ी मस्जिद में 17 सितंबर मंगलवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का प्रयास किया। इस राष्ट्र ध्वज में अशोक चक्र की जगह अरबी भाषा में कलमा लिखकर प्रदर्शित किया गया। बजरंग दल का कहना है कि इस तरह से देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है।

यह कृत्य देश की आस्था के साथ खिलवाड़
इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित समस्त हिंदूवादी संगठनों और हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है। विहिप और बजरंग दल ने इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। हिंदूवादी संगठनों का यह भी कहना है कि अगर तीन दिनों में आरोपितों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य को खंगाले जा रहे
इस मामले में अजयगढ़ पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर राष्ट्रध्वज के अपमान की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य को खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही जिसके बाद जिम्मेदार एवं दोषी लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति