नौरादेही टाइगर रिजर्व से 783 परिवार किए जाएंगे विस्थापित, वन विभाग ने 117 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की

भोपाल
मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व के आठ गांवों के 783 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने 117 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। कैम्पा फंड की यह राशि विस्थापन में व्यय की जाएगी।

प्रदेश के दो जिलों सागर एवं दमोह जिले में नौरादेही टाइगर रिजर्व आता है। ऐसे में सागर जिले वाले हिस्से में सिमरिया, बोमा राजस्व, बोमा राजस्व वन ग्राम, मानेगांव राजस्व, मानेगांव वन ग्राम तथा वन्यप्राणी वनमंडल ग्राम एवं दमोह जिले वाले हिस्से में मलकुही डोंगरगांव गांव में कुल 783 परिवार हैं। इन परिवारों को नौरादेही टाइगर रिजर्व से बाहर करने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।

12 गांवों के 3676 परिवारों का होना है विस्थापन
नौरादेही टाइगर रिजर्व में 12 गांवों के 3676 परिवारों का विस्थापन किया जाना है जिसके लिए 551 करोड़ 40 लाख रुपये की बजट की मांग वन विभाग द्वारा राज्य शासन से की गई थी। दो वन ग्राम पटना मोहली एवं देवलपानी को हटाने का प्रावधान पहले से ही स्वीकृत है। इसलिए अब 10 वन ग्रामों के 2986 परिवारों का विस्थापन किया जाना है जिस पर 447 करोड़ 90 लाख रुपये व्यय होंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति