बिजुरी में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का कल होगा शुभारंभ

बिजुरी में दो दिवसीय विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का कल होगा शुभारंभ

शिविर का लाभ उठाने मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने की अपील

अनूपपुर
 बिजुरी के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में 21 सितंबर शनिवार एवं 22 सितम्बर2024 रविवार को मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल के विशेष प्रयासों से विशाल निः शुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें भोपाल स्थित पीपुल्स अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा हड्डी रोग, हृदय रोग, स्त्रीरोग, श्वास रोग, शिशु रोग, नेत्ररोग, दंत रोग, चर्मरोग, सर्जरी, नाक, कान, गला रोग आदी का उच्च तकनीक के साथ निःशुल्क उपचार करते हुए औषधियों का वितरण किया जाएगा।

मंत्री के सदप्रयास से आयोजित हो रहा स्वास्थ्य शिविर

मंत्री श्री दिलीप जायसवाल की विगत कई माह से विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराने की मंशा थी, जिसका लाभ दिहाड़ी मजदूरों व उनके परिवारों को मिल सके। उन्होने बताया कि मजदूर के परिवार का कोई भी सदस्य बीमारी से जूझने लग जाए, तो सम्पूर्ण परिवार के लिए यह आर्थिक बोझ का संकट बन जाता है और परिवार इस आर्थिक बोझ में दबकर वर्षों तक नही उभर पाता है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य मिल सके इसके लिए मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने विभिन्न अस्पतालों एवं चिकित्सकों से सम्पर्क कर उन्हे क्षेत्र कि यथा स्थितियों से अवगत कराया एवं उन्हे क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए प्रेरित किया जिस पर पीपुल्स अस्पताल ने अपनी सहमति देते हुए बिजुरी नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर लगाने का निर्णय लिया। उन्होंने 21 एवं 22 सितंबर को बिजुरी में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ आम जनों से उठाने के अपील की है। बिजुरी में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ शनिवार को प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति