सफाई मित्रों और बुजुर्गों के लिए स्वास्थ शिविर का सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने शुभारंभ किया

भोपाल

सामुदायिक भवन बिलौजी में सफाई मित्रों सहित 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए स्वास्थ शिविर का सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसी भी वर्ग के 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख तक का इलाज की सुविधा दी है। वही जिनके माध्यम से हमारा शहर साफ एवं सुन्दर दिखता है, ऐसे सफाई मित्रों के लिए भी हमारे प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जन-कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर लाभान्वित किया जा रहा है। सामुदायिक भवन बिलौजी में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके द्वारा सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सांसद सीधी सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक राजेन्द्र मेश्राम, सिहावल विधानसभा के विधायक विश्वामित्र पाठक, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह आदि उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुये राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि हमारी केन्द्र एवं प्रदेश सरकार सफाई मित्रो एवं बुजुर्गो के स्वस्थ्य के लेकर हमेशा चिंतित रहती है। अब प्रधानमंत्री जी के द्वारा बुजुर्गो के ईलाज हेतु आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख रूपये तक इलाज की सुविधा दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति