खाद्य मंत्री के निवास पर बुंदेली परंपरा से हुआ लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत

भोपाल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला  एक दिन के प्रवास पर मध्यप्रदेश के भाग्योदय तीर्थ सागर पहुंचे जहां मुनि 108 सुधा सागर जी महाराज के 42 में दीक्षा दिवस के अवसर पर शामिल होकर मुनिका आशीर्वाद प्राप्त किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भोपाल पहुंचने पर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्टेट हैंगर पर जोरदार स्वागत किया।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला के साथ राजपूत भी भाग्योदय तीर्थ पहुंचे। जहां मुनि सुधा सागर से आशीर्वाद प्राप्त किया। भाग्योदय तीर्थ में आयोजित 42वें मुनिके दीक्षा दिवस के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा लोकसभा अध्यक्ष का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया।

लोकसभा अध्यक्ष को भाया स्वागत का बुंदेली अंदाज

मध्यप्रदेश का  बुंदेलखंड क्षेत्र अपनी परंपरा और वैभव के लिए जाना जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा सागर में खाद्य मंत्री राजपूत के निवास में देखने को मिला। लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला भाग्योदय तीर्थ में आयोजित दीक्षा दिवस समारोह में शामिल होने के पश्चात खाद्य मंत्री राजपूत के निवास पर पहुंचे। खाद्य मंत्री ने बुंदेली परंपरा से लोकसभा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अतिथि देवो भवः परंपरा अनुसार मंत्री राजपूत ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत सत्कार कर शाल-श्रीफल और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला को इस दौरान बुंदेली व्यंजन पारोसे गए। लोकसभा अध्यक्ष को बुंदेली परंपरा का यह स्वागत अंदाज बहुत ज्यादा पसंद आया। उन्होंने बुंदेलखंड की शान को देश का पर्याय बताया। इस अवसर पर  सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति