खेल अकादमी की डेफ ओलम्पिक पदक विजेता कु. गौरांशी शर्मा यूनीसेफ मुख्यालय न्यूयार्क पहुंची

खेल अकादमी की डेफ ओलम्पिक पदक विजेता कु. गौरांशी शर्मा यूनीसेफ मुख्यालय न्यूयार्क पहुंची

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई

भोपाल
यूनीसेफ द्वारा 20 से 24 सितम्बर 2024 तक Youth Advocates Mobilisation Lab का आयोजन यूनीसेफ हेडक्वाटर न्यूयार्क (अमेरिका) में किया जा रहा है। कार्यक्रम एवं जनरल असेम्बली में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश राज्य बैडमिंटन अकादमी ग्वालियर की खिलाड़ी कु गौरांशी शर्मा को आमंत्रित किया है। गौरांशी यूनीसेफ हेडक्वार्टर न्यूयार्क पहुंच गई है। वे देश की पहली डीफ खिलाड़ी है, जिन्हें यूनीसेफ ने भारत का यूनीसेफ ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। वे यूनिसेफ हेडक्वार्टर में आमंत्रित देश की एकमात्र खिलाड़ी भी बनी है।

न्यूयार्क में इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं बच्चों के सर्वोत्तम हितों को सुनिश्चित करने, उनके अनुभवों एवं उनके मध्य नेटवर्क बनाने और उनमें कौशल विकसित करने तथा उनके मानवाधिकारों को बनाए रखने के साथ जीवन के कई क्षेत्रों में युवाओं की मदद करना है। कु. गौरांशी शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 02 स्वर्ण और 03 कांस्य पदक सहित 05 पदक तथा राष्ट्रीय स्तर पर 11 पदक अर्जित कर देश को गौरवान्वित किया है।

खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी की बैडमिंटन डीफ खिलाड़ी कु. गौरांशी शर्मा के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये कहा कि गौरांशी ने विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्हें यूनीसेफ द्वारा कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जो देश और प्रदेश के लिए बड़े सम्मान की बात है। गौरांशी डीफ खिलाड़ियों की नई रोल मॉडल बन गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति