मंत्री कुशवाह ने नर्सरियों में सब्जी-पौध उत्पादन बढ़ाकर आय वृद्धि करने के दिये निर्देश

भोपाल

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने गुना जिले के एनएफएल रेस्ट हाउस में उद्यानिकी तथा सामाजिक न्याय  विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह,  अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह, उप संचालक उद्यानिकी जी.एस. रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री कुशवाह ने कहा कि नर्सरियों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें सशक्त बनाना होगा। उन्होंने नर्सरियों में पौध उत्पादन, बीजोत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। कुशवाह ने कहा कि शासकीय नर्सरियों की आय वृद्धि के लिये नर्सरी में सब्जी पौध, फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिये कि स्थानीय बीज की मांग अनुसार सब्जी/मसाला (धनिया) बीजोत्पान किया जाये। नर्सरियों को कृषक प्रशिक्षण केन्द्र अनुसार विकसित करें व कृषकों की फसलों का तकनीकी व प्रायोगिक प्रशिक्षण नर्सरियों में आयोजित किये जायें।  कुशवाह ने गुना जिले में संचालित उद्यानिकी विभाग की नर्सरी का भी निरीक्षण किया।

दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर मुहैया करायें – मंत्री कुशवाह

मंत्री कुशवाह ने निर्देश दिए कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में रिक्त पदों की भर्ती की जाए। दिव्यांगजनों के रोजगार के लिए शासकीय कार्यालय परिसरों में कैंटीन का संचालन दिव्यांगजनों से कराया जाए। पेंशन हितग्राहियों का आधार ई-केवायसी कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। आगामी माह में दिव्यांगजनों के विकलांगता प्रमाण-पत्र एवं सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए सभी निकायों में शिविरों का आयोजन किया जाए।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति