विटामिन्स और मिनरल्स बढ़ाने वाले 5 तरह के हेल्दी लड्डू

भारत में लड्डू का एक लंबा इतिहास है। ठंड में शरीर को गर्म रखने से लेकर पहलवानों की ताकत के पीछे यह सीक्रेट रहा है। भारत एक अकेला ऐसा देश है जहां कई तरह के लड्डू बनाकर खाए जाते हैं। मेहमानों को परोसने से लेकर बेवक्त लगने वाली भूख को शांत करने के लिए यह फेवरेट फूड है। हमारी दादी-नानी ऐसी-ऐसी सामग्रियों को मिलाकर लड्डू बनाती थी कि नाश्ते में एक खाने के बाद पूरे दिन पेट भरा रहता था।

घर में बने लड्डू स्वाद के अलावा पोषण का खजाना होते हैं। इन्हें बनाने के लिए बेसन, नारियल, रागी, बादाम, काजू, अखरोट, अलसी जैसे कई सारे सुपरफूड इस्तेमाल किए जाते हैं। इन्हें खाने से शरीर को सारे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। देसी लड़कों और लड़कियों की ताकत का स्त्रोत अभी भी इन्हीं लड्डू को कह सकते हैं। शरीर के कुपोषण, कमजोरी, स्टेमिना की कमी और मांस की कमी को दूर करने के लिए 5 लड्डू खा सकते हैं।

बेसन का लड्डू

हल्के-हल्के मीठे बेसन के लड्डू कई सारे फायदे देते हैं। क्योंकि चनों से बना बेसन विटामिन और मिनरल्स का खजाना होता है। एनसीबीआई पर मौजूद शोध भी कहता है कि चनों में एंटीऑक्सीडेंट, कार्ब्स, फाइबर, डाइटरी प्रोटीन, पेपटाइड होते हैं। यह हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर, मोटापा, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचाकर हेल्दी रखते हैं।

खजूर-अंजीर का लड्डू

स्टेमिना बढ़ाने के लिए यह लड्डू परफेक्ट है। खजूर और अंजीर दोनों ही नेचुरल शुगर के सोर्स हैं। इनमें फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरे हुए हैं। अगर आपको कब्ज या पेट का कोई रोग है तो इनका सेवन लाभदायक साबित हो सकता है।

नारियल का लड्डू

प्रदूषण से शरीर, सेल्स, बाल और स्किन को बचाने के लिए नारियल के लड्डू खाएं। इसमें आपको अच्छा खासा फाइबर मिल जाएगा। जो गंदे कोलेस्ट्रॉल और ग्लूकोज को ज्यादा बढ़ने नहीं देता। इसे खाकर इंफेक्शन से लड़ने वाली इम्यूनिटी को भी बढ़ाया जा सकता है।

आटे का लड्डू

आटा का लड्डू एक पूरी मील की तरह है। अगर आपके पास टाइम की कमी है तो एक गिलास गुनगुने दूध के साथ आटे का एक लड्डू खा लें। यह शरीर को गर्म रखता है। फाइबर देता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है।

गोंद के लड्डू

गोंद के लड्डू की तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए सबसे ज्यादा इन्हें सर्दियों में खाया जाता है। यह आपके डायजेशन के लिए अच्छे होते हैं। हड्डियों और नसों में जान भरते हैं। जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को इनका सेवन जरूर करना चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति