शहडोल : पुलिस ने 10 लाख के गांजे के साथ एक गिरफ्तार,अर्टिगा में भरकर ले जाया जा रहा था 174 किलो गांजा

शहडोल

शहडोल जिले के खैरहा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अर्टिगा कार से 1 क्विंटल 74 किलो गांजा बरामद किया है। स मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। लखवारिया से बुढार की ओर जा रही गांजा लदी कार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करकटी के पास नाकेबंदी कर रोका।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई कार्रवाई की जा रही हैं। खैरहा पुलिस ने भी इसी कड़ी में यह बड़ी सफलता हासिल की। बताया गया कि अर्टिगा कार में बोरियों में भरकर 1 क्विंटल 74 किलो गांजा रखा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सिरोंजा मार्ग पर नाकेबंदी की और वाहन को रोका। वाहन में सवार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपी वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और गांजा को जब्त कर जांच की जा रही है।

जब्त गांजे की कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। बताया जा रहा है  कि शहडोल जिले के रास्ते से उत्तर प्रदेश की ओर गांजा ले जाया जा रहा था। इससे पहले भी शहडोल पुलिस ने इसी मार्ग से कई बार गांजे की तस्करी के प्रयासों को विफल किया है। एसपी के निर्देश पर खैरहा थाना प्रभारी दिलीप सिंह और उनकी टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लोड किया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति