वंदे भारत ट्रेन पर हमले के बाद अलर्ट जारी, अब सीसीटीवी से पकड़े जाएंगे पत्थरबाज

भोपाल

 वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर बाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भोपाल रेल मंडल और पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की निगरानी पहले से ज्यादा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की प्रत्येक रेक में 16 से 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों का फोकस रेलवे ट्रैक और आउटसाइड किया जाएगा। इसकी सहायता से ट्रेन संचालन के दौरान होने वाली पत्थरबाजी और अन्य प्राकृतिक घटनाओं की रिकॉर्डिंग की जा सकेगी। इस प्रकार आरोपियों की पहचान करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को डाटा उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सबसे पहले पत्थर बाजी का शिकार हुई थी। ग्वालियर के आसपास यह पत्थर बाजी की घटनाएं रिपोर्ट हुई थीं। वर्तमान में मध्य प्रदेश में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जा रही हैं।

ये है प्लानिंग

रेलवे का दावा है कि कुछ कैमरे इंजन के सामने और अगल-बगल में भी लगेंगे। कुछ कैमरे कोच के बाहर दोनों ओर व गार्ड के डिब्बे में लगाए जाएंगे। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसमें न्यूनतम 16 और अधिकतम 32 कैमरे लगाए जाएंगे, जो कोच के दोनों ओर रहेंगे। उसके बाद मंडल की अन्य ट्रेनों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

जबलपुर-भोपाल वंदेभारत

JABALPUR (JBP) to BHOPAL JN (BPL) vandebharat: 14 सितंबर 2024 को ही जबलपुर में पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इसमें वंदेभारत ट्रेन के साथ ही वहां से गुजर रही महानगरी एक्सप्रेस के कोच के कांच भी फोड़ दिए गए थे। कोच में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए थे। जबलपुर से भोपाल आ रही वंदेभारत में श्रीधाम स्टेशन के पास पथराव किया था।

रीवा-आरकेएमपी वंदेभारत

20174/Rewa – Rani Kamalapati (Habibganj) Vande Bharat: इससे पहले 3 जुलाई को भी एक घटना प्रकाश में आई थी। रीवा से चलकर रानी कमलापति स्टेशन (rkmp) के बीच चलने वाली वंदेभारत में इटारसी जंक्शन के पास पथराव की घटना हुई थी। इस घटना में कई कोच के कांच क्षतिग्रस्त हो गए थे।

इंदौर-नागपुर वंदेभारत

20911/Indore – Nagpur Vande Bharat Express : अक्टूबर 2023 को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जब इंदौर-नागपुर वंदेभारत ट्रेन पर पथराव हुआ था। इस ट्रेन पर लगातार दो दिनों तक पथराव हुआ था। जयसिंहपुरा क्षेत्र में दो बदमाशों को आरपीएफ ने पकड़ लिया था।

भोपाल-निजामुद्दीन वंदेभारत

bhopal to h nizamuddin vande bharat express: इससे पहले 27 जुलाई 2023 को भोपाल से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जा रही वंदेभारत ट्रेन पर पथराव हुआ था। इस दौरान कोच के कई शीशे टूट गए थे। कोच में बैठे कई यात्री सहम गए थे। हालांकि किसी को चोट नहीं आई थी। यह घटना आगरा मंडल के मनिया और जाजऊ स्टेशनों के बीच हुई थी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति