छत्तीसगढ़-जगदलपुर के वाहन चालकों को दरकिनार करने पर इस्पात संयंत्र में चक्काजाम

जगदलपुर.

जगदलपुर में इस्पात संयंत्र नगरनार के गेट नंबर 2 में शुक्रवार को जय झाड़ेश्वर समिति एवं बस्तर परिवहन संघ के संयुक्त तत्वावधान मे परिवहन कार्य एव परिवहन भाड़े को लेकर चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन करके संयत्र से गाड़ियों के आवाजाही को रोक दिया गया। गेट के सामने झाड़ेश्वर समिति के सदस्य तथा बस्तर परिवहन संघ के सदस्यों के साथ भारी संख्या मे गाड़ी मालिक जमा हुए, जिसे देखते हुए भारी मात्रा मे पुलिस बल तैनात किया गया था।

समिति के अध्यक्ष बनमाली नाग ने बताया कि यहां नगरनार स्टील प्लांट में परिवहन कार्य में स्थानीय लोगों की उपेक्षा की जा रही है, साथ ही स्थानीय एवं जगदलपुर शहर के लोग नई-नई गाड़ियां लेकर परिवहन से जुड़े, लेकिन इसी बीच परिवहन भाड़े में लगातार भारी गिरावट किया गया और अब नौबत यह आ गई की गाड़ी मालिकों को किस्त भरने में भी समस्या आ रही है, साथ ही परिवहन व्यवस्था चरमराई हुई है, बनमाली नाग ने कहा कि स्थानीय स्तर पर परिवहन के लिए स्थानीय लोगों द्वारा जय झाड़ेश्वर समिति का गठन किया गया है, लेकिन प्रबंधन द्वारा हमारी उपेक्षा की जा रही है, इसीलिए हमें आंदोलन पर विवश होना पड़ा है और अब आगे यहां परिवहन का कार्य जय झाड़ेश्वर समिति के नेतृत्व से ही होगा। समिति के द्वारा परिवहन हेतु भाड़ा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नगरनार से हैदराबाद 2700 रुपए तथा नगरनार से रायपुर ₹1500 तय किया गया है अन्य जगहों के लिए इसी तर्ज पर भाड़ा निकाला जाएगा और गाड़ियों को सुचारू रूप से प्लांट के अंदर भेजना भरवाना बाहर निकलना आदि कार्य समिति के द्वारा निशुल्क किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति