स्वच्छता ही समृद्धि का द्वार है- श्याम बिहारी जायसवाल

स्वच्छता ही समृद्धि का द्वार है- श्याम बिहारी जायसवाल

सामुदायिक सहभागिता से ही स्वच्छ स्वस्थ जीवन की परिकल्पना हो सकती है

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
 छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री, माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने  "स्वच्छता ही सेवा" अभियान की शुरुआत करते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" रोपित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी अनिवार्य है। स्वच्छ परिवेश और स्वच्छ पर्यावरण ही समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य का आधार होते हैं। आगे माननीय मंत्री जी ने जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि स्वच्छता समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कुंजी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता का सीधा संबंध आर्थिक विकास, सामाजिक उत्थान और लोगों के समग्र कल्याण से है।

यदि हम अपने गांव, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखते हैं, तो न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि यह पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देता है। जन समस्या निवारण शिविर के समय स्वास्थ्य मंत्री  ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति हमारी सजगता और श्रमदान से ही हम एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं।

उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में कदम से कदम मिलाकर चलें और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रेणुका सिंह ,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सोनमती उर्रे, कलेक्टर श्री डी राहुल वेंकट , परियोजना निर्देशक श्री नितेश कुमार उपाध्याय एवं जिले के अन्य अधिकारीगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति