शतरंज ओलंपियाड : वंतिका के शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम ने अमेरिका से ड्रॉ खेला

बुडापेस्ट
अंतरराष्ट्रीय मास्टर वंतिका अग्रवाल ने जरूरत के समय शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रैंडमास्टर इरिना क्रश को हराया जिसकी मदद से भारतीय महिला टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड के नौवे दौर में अमेरिका से 2.2 से ड्रॉ खेला जबकि पुरूष टीम ने उजबेकिस्तान के साथ अंक बांटे।

भारतीय टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में चल रही डी हरिका को आराम दिया लेकिन आर वैशाली शीर्ष बोर्ड पर गुलरूखबेगम तोखिरजोनोवा से हार गई। दूसरे बोर्ड पर दिव्या देशमुख ने कारिसा यिप से ड्रॉ खेला। तानिया सचदेव और एलिस ली का मुकाबला भी ड्रॉ रहा। इसके बाद वंतिका पर सारी जिम्मेदारी आ गई थी जिसने निराश नहीं किया और ऊंची रैंकिंग वाली प्रतिद्वंद्वी को हराया।

अब भारत के 15 अंक है और स्वर्ण पदक की उम्मीदें बरकरार रखने के लिये आखिरी दोनों दौर में जीत दर्ज करनी होगी। कजाखस्तान 16 अंक लेकर शीर्ष पर है जिसने पोलैंड को 2.5.1.5 से हराया। भारत दूसरे स्थान पर हैं और नौ टीमें 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। अगले दौर में कजाखस्तान का सामना जॉर्जिया से और भारत की टक्कर चीन से होगी।

ओपन वर्ग में भारतीय पुरूष टीम ने गत चैम्पियन उजबेकिस्तान से ड्रॉ खेला। लगातार आठ जीत के बाद अगर भारत नौवें दौर में भी जीत जाता तो स्वर्ण पदक तय हो जाता। भारत के अर्जुन एरिगेसी अपने विरोधी शमसिद्दीन वोखिदोव की गलती का फायदा नहीं उठा सके और उन्होंने ड्रॉ खेला। वहीं डी गुकेश और नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव की बाजी भी ड्रॉ रही। आर प्रज्ञानानंदा ने जावोखिर सिंदारोव से और विदित गुजराती ने जाखोंगिर वाखिदोव से ड्रॉ खेला।

भारतीय पुरूष टीम के अब नौ दौर के बाद 17 अंक है। अब उसे अमेरिका से खेलना है जिसने हंगरी को हराया। अमेरिका, उजबेकिस्तान और चीन 15 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

 

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति