रन नहीं बने तो विराट कोहली ने छोड़ा ‘ड्रेसिंग रूम’, वह पने प्रदर्शन को सुधारने के लिए नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस की

चेन्नई
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। इस मैच की दोनों पारियों में विराट कोहली अच्छी लय में नजर आए लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए विराट कोहली ने मैच के तीसरे दिन नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस की। भारत की दूसरी पारी के दौरान शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर बैटिंग कर रहे थे और विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में बैठने के बजाए नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। कोहली के अलावा यशस्वी जायसवाल भी अभ्यास के दौरान मौजूद रहे। यशस्वी ने पहली पारी में अर्धशतक लगाया था लेकिन दूसरी पारी में वह खराब शॉट खेलकर आउट हुए।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी के दौरान विराट कोहली स्पिन के खिलाफ आउट हुए। इसी के साथ 2021 के बाद से 20वीं बार कोहली स्पिन के खिलाफ आउट हो चुके हैं। दूसरी पारी में विराट कोहली क्रीज पर समय बिताने के बाद मेहदी हसन मिराज की गेंद पर पगबाधा हो गए। हालांकि रिप्ले में दिखा कि गेंद बैट का किनारा लेकर पैड पर लगी थी। कोहली ने गिल के साथ 39 रन की साझेदारी की। कोहली ने 37 गेंद में 17 रन बनाए और घरेलू सरजमीं पर 12 हजार रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने।

पहली पारी में कोहली 6 रन ही बना सके थे। उन्हें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने आउट किया। हसन ने भारतीय पारी खत्म होने पर पांच विकेट हॉल हासिल किया। 2021 के बाद से कोहली का टेस्ट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। एशिया में 14 टेस्ट मैच में उन्होंने 29.72 के औसत से 654 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। 2021 के बाद से खेल के सबसे लंबे प्रारूप में कोहली ने 51 पारियों में 1669 रन बनाए हैं और इस दौरान आठ अर्धशतक और दो शतक लगाए।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति