पंत ने सेंचुरी जड़कर पूर्व एमएस धोनी का रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया, WTC में रिजवान को पछाड़ा

चेन्नई
भारत के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक जमाया। उन्होंने चेन्नई में भारत के लिए दूसरी पारी में 128 गेंदों में 109 रन जुटाए। उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के ठोके। पंत के टेस्ट करियर का यह छठा शतक है। पंत ने 638 दिनों के बाद टेस्ट मैच खेलते हुए गर्दा उड़ाया है। उन्होंने इससे पहले आखिरी टेस्ट दिसंबर 2022 में खेला था। उन्होंने सेंचुरी जड़कर दो कमाल किए हैं।

खतरे में डाला धोनी का रिकॉर्ड
पंत ने सेंचुरी जड़कर पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया है। उन्होंने किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे अधिक टेस्ट सेंचुरी जड़ने के मामले में धोनी की बराबरी कर ली है। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट खेले और 6 शतक लगाए। वहीं, पंत ने 34 टेस्ट में यह कारनामा अंजाम दिया है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऋद्धिमान साहा हैं, जिन्होंने तीन टेस्ट सेंचुरी बनाई हैं।

WTC में रिजवान को पछाड़ा
पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप (WTC) में सर्वाधिक सेंचुरी जड़ने वाले विकेटकीपर की फेहरिस्त में किंग बन गए हैं। वह पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और बांग्लादेश के लिटन दास को पछाड़कर नंबर वन बने हैं। दोनों संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। डब्ल्यूटीसी में दोनों के खाते में तीन-तीन सेंचुरी हैं। पंत चार शतक जड़ चुके हैं। सूची में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक (2) तीसरे स्थान पर हैं।

पंत ने की अहम साझेदारी
पंत के अलावा शुभमन गिल ने भी शतक ठोका। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 167 रन की अहम साझेदारी की। पंत ने लंच के बाद मेहदी हसन मिराज को रिटर्न कैच दिया। गिल 119 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 176 गेंदों का सामना करने के बाद 10 चौके और चार सिक्स मारे। गिल और पंत के शतक के दम पर भारत ने बांग्लादेश के सामने 515 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने दूसरी पारी 64 ओवर में 287/4 के स्कोर पर घोषित की। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेश टीम 149 रन पर ढेर हुई।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति