जायसवाल ने रचा इतिहास, ध्वस्त किया सुनील गावस्कर का 51 साल पुराना रिकॉर्ड

 चेन्नई

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज पहली पारी में टिक नहीं पाए और सिर्फ 149 रनों पर आउट हो गए। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 227 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया ने अब दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं।

पहले 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 56 और 10  रनों की पारियां खेली और मैच में कुल 66 रन बनाए। वह करियर के शुरुआती 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। 22 साल की उम्र में ही यशस्वी ने सुनील गावस्कर का 51 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले भारत के लिए करियर के पहले 10 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गावस्कर के नाम था। उन्होंने पहले 10 टेस्ट मैचों में 978 रन साल 1973 में बनाए थे। जबकि जायसवाल ने करियर के पहले 10 टेस्ट मैचों में अभी तक 1094 रन बनाए हैं और गावस्कर से आगे निकल गए हैं।

पहले 10 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा रन

1446 – डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया)

1125 – एवर्टन वीक्स (वेस्टइंडीज)
1102 – जॉर्ज हेडली (वेस्टइंडीज)
1094 – यशस्वी जायसवाल (भारत)
1088 – मार्क टेलर (ऑस्ट्रेलिया)
जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में लगा चुके दो दोहरे शतक

यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए साल 2023 में डेब्यू किया था। तब से उन्होंने अभी तक 10 टेस्ट मैचों में 1094 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था और दोहरे शतकों सहित 712 रन बनाए थे। तब उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। वह टीम इंडिया के लिए 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 723 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके नाम पर एक शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति