छत्तीसगढ़-रायपुर के सीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते महीने सीएम साय के नाम पर फर्जी आईडी वायरल हुआ था। आरोपी ने आईडी बनाकर सीएम की छवि धूमिल करने और गलत तरीके से पैसा कमाने का साजिश रचा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों ही आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम और फोटो का दुरूपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी। आईडी में फ्रेंड्स जोड़कर कर छवि धूमिल करने और छल से रुपए कमाने के उद्देश्य से फर्जी आईडी चलाई जा रही थी। सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध रेंज सायबर थाना रायपुर में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिए थे। इस पर फर्जी आईडी का तकनीकी विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान करने में सफलता मिली। अज्ञात आरोपी को राजस्थान में लोकेट किया गया। टीम के सदस्यों की ओर से राजस्थान पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी राकेश परिहार को पकड़ा गया। आरोपी ने 2022 में मुख्यमंत्री (छत्तीसगढ़) और तत्कालीन छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाना बताया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक नग मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किया गया है। पुलिस टीम ने राजस्थान के जिस क्षेत्र में रेड कार्रवाई की गई है, उस क्षेत्र के कुछ लोग विशिष्ठ/महत्वपूर्ण व्यक्तियों के फोटो एवं नाम का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते थे0। आरोपी को 19 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति