मध्य प्रदेश में बिड़ला समूह करेगा 3,500 करोड़ रुपये का निवेश, उज्जैन में लगाएगा नया सीमेंट प्लांट

 उज्जैन

एमपी बिड़ला समूह मध्य प्रदेश में 3,500 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट प्लांट की स्थापना करने जा रहा है। समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संदीप घोष ने शुक्रवार को बताया कि संयंत्र उज्जैन के बड़नगर में स्थापित किया जाएगा। वह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों को लेकर आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के सतना और मैहर में समूह के दो सीमेंट संयंत्र पहले से संचालित हैं।

कोलकाता में हुए इस आयोजन के दौरान खाद्य प्रसंस्करण, रसायन, सीमेंट, स्टील, प्लास्टिक और नवीकरणीय ऊर्जा आदि क्षेत्रों में प्रदेश को 19,270 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए जिनसे कुल मिलाकर करीब 10,000 रोजगार तैयार होंगे। बड़े प्रस्तावकों में हिमाद्री केमिकल्स ने 5,425 करोड़ रुपये, श्याम मेटालिक्स ने 5,000 करोड़ रुपये और जुपिटर सोलर ने 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की मंशा जताई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंटरेक्टिव सेशन में पश्चिम बंगाल के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को संबोधित करते हुए कहा, ‘मध्य प्रदेश सरकार उद्योगपतियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। आप अपने कारोबार को विस्तार देने के लिए मध्य प्रदेश आइए।’ उन्होंने कहा कि उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए वह नीतिगत मोर्चे पर हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

घोष ने यह भी कहा कि उनके कारोबारी समूह ने अगर देश के किसी राज्य में सबसे अधिक निवेश किया है तो वह मध्य प्रदेश है। उन्होंने कोलकाता से भोपाल और जबलपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू किए जाने की जरूरत पर बल दिया।

 जियो और जीने दो पर विश्वास करते हैं

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि GIS (ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट) मध्यप्रदेश में पहले एक ही शहर में होती थी। हमने इसे बदला। एमपी से कॉटन देशभर में जाता है। रेडीमेड गारमेंट की संभावना है। आपने कोयंबटूर में इंडस्ट्री लगाई है, तो एमपी में भी आमंत्रण देते हैं। माइनिंग सेक्टर, एनर्जी और टूरिज्म सेक्टर समेत सभी सेक्टर में सरकार सहयोग करने को तैयार है।

सीएम ने कहा कि कोलकाता प्रमुख व्यापारिक और वाणिज्यिक केंद्र है। मध्य प्रदेश भी खनिज संसाधनों और कृषि उत्पादन के लिए जाना जाता है। दोनों राज्यों के बीच कई उद्योगों, व्यापारिक संस्थानों और कृषि उत्पादों का लेन-देन होता है। मध्यप्रदेश के उत्पाद जैसे सोयाबीन, गेहूं और अन्य कृषि उत्पाद की पश्चिम बंगाल में मांग है, जबकि पश्चिम बंगाल के जूट, चाय और मछली उत्पाद मध्य प्रदेश में भी लोकप्रिय हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति