रतलाम में मां चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरी, बचाने के लिए कूदे बेटे की हुई मौत

रतलाम/आलोट
 दिल्ली रेल मार्ग पर रतलाम जिले के आलोट में स्थित रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक महिला नीचे गिर गई। उसे बचाने के लिए उसका बेटा ट्रेन से कूदा तो वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार इन दोनों ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है। रतलाम के बरबड़ क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय सुगन कुंवर पत्नी शंकर सिंह शनिवार सुबह अपने पुत्र 30 वर्षीय पुत्र लाखन सिंह को साथ लेकर श्राद्ध कार्यक्रम के लिए रतलाम- कोटा मेमू ट्रेन से आलोट गए थे।

ट्रेन से स्टेशन पर उतर नहीं पाए

आलोट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन सुबह 9.24 बजे पहुंची तथा रुक गई थी। भीड़ अधिक होने से सूजन कुंवर व लाखन सिंह ट्रेन से स्टेशन पर उतर नहीं पाए तथा ट्रेन चल दी। इसी बीच सुगन कुंवर उतरने लगी तो संतुलन बिगड़ने से सुगन कुंवर ट्रेन से नीचे गिर गई।

बेटा मां को बचाने के लिए नीचे कूदा

मां को बचाने के लिए उनका बेटा लाखन सिंह ट्रेन से नीचे कूदा तो वह ट्रेन के नीचे जा गिरा तथा ट्रेन के पहिये की चपेट में आ गया। इससे लाखन सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई तथा पुलिस को सूचना दी गई।

घायल महिला को अस्पताल भेजा

सूचना मिलने पर आलोट पुलिस व जीआरपी (रेलवे पुलिस) मोके पर पहुंची तथा मृतक लाखन सिंह का शव व उसकी घायल मां सुगन कुंवर को आलोट के सरकारी अस्पताल भिजवाया। घटना स्थल शामगढ़ रेलवे पुलिस का होने से जांच शामगढ़ रेलवे पुलिस को सोंपी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति